फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Former MLA and power department in Xen dispute

पूर्व विधायक और बिजली विभाग के एक्सईएन में विवाद

Sat, 15 Oct 2016 11:07 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 15 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। भुगतान की बात को लेकर शनिवार को पूर्व विधायक और बिजली विभाग के एक्सईएन के बीच विवाद हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पूर्व विधायक भुगतान के लिए घूस मांगने का आरोप लगा रहे हैं तो एक्सईएन जबरन हस्ताक्षर कराने की बात कह रहे हैं।  रुद्रपुर के पूर्व विधायक सुरेश तिवारी की फर्म बिजली विभाग में ठेकेदारी करती है।
विज्ञापन


फर्म ने चार करोड़ रुपये का कार्य कराया है, लेकिन इसका भुगतान नहीं हुआ है। पूर्व विधायक का आरोप है कि शुक्रवार को उनका एक व्यक्ति एक्सईएन के पास पहुंचा था तो उन्होंने भगा दिया था। शनिवार को वह खुद पहुंच गए। उन्होंने भुगतान करने की बात कही। इस पर एक्सईएन ने मना कर दिया। इस पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


एक्सईएन ने तत्काल एसपी मोहम्मद इमरान को फोन से मामले की जानकारी दे दी। एसपी के निर्देश पर कोतवाल अनिल पांडेय मय फोर्स पहुंचे। पूर्व विधायक सुरेश तिवारी का कहना है एक्सईएन और कार्यालय के लोग भुगतान के लिए छह फीसदी रकम घूस के रूप में मांग रहे हैं। चार करोड़ रुपये के भुगतान के हिसाब से यह बड़ी धनराशि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना रुपये कहां से दिया जाएगा। जबकि एक्सईएन सुबोध कुमार का कहना है कि वह नए आए हैं। पूर्व विधायक भुगतान के लिए दबाव बना रहे हैं। जब तक वह कार्यों का भौतिक सत्यापन नहीं करा लेंगे तब तक भुगतान कैसे देंगे। फिलहाल शहर कोतवाल अनिल पांडेय ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed