फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Flirting on the father-son conflict stabbed

छेड़खानी के विरोध पर पिता-पुत्र को चाकू मारा

Sun, 28 Feb 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 28 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी को विरोध करने पर मनबढ़ों ने पिता-पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


वारदात रविवार की रात साढ़े सात बजे के  करीब तरकुलवा इलाके के बजराटार महुअवा गांव में हुई। पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तरकुलवा, बजराटार महुअवा गांव निवासी गोरख (65) रविवार की शाम दरवाजे पर मौजूद थे। घर की युवती शाम को सड़क की तरफ  गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव के मनचलों ने युवती को अकेला पाकर छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी धमकी देने लगे। पीड़ित युवती घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरख खरवार ने छेड़खानी का विरोध करते हुए आरोपी से पूछताछ शुरू की। इस बीच वह नाराज हो गए। आरोपी युवक ने गोरख को चाकू से गोद दिया।

इससे वह तड़पते हुए जमीन पर गिर गए। बचाव में आए गोरख के बेटे कन्हैया के पेट में भी मनबढ़ों ने चाकू  मार दिया। दोनों जमीन पर छटपटाने लगे।

गांव के लोग मौके पर दौड़े और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गोरख की हालत नाजुक है। पिता-पुत्र को उपचार के लिए मेडिकल रेफर कर दिया गया।

विवाद की सूचना लोगों ने कंट्रोल रूम को दी। थोड़ी देर बाद तरकुलवा पुलिस गांव में पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रभारी एसओ ने बताया कि  पूछताछ चल रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed