फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five arrested for stealing crooks

चोरी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

Wed, 28 Dec 2016 11:03 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 28 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for stealing crooks
चोरी की घटना का खुलास करती गौरीबाजार पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बनकटा/गौरीबाजार। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से चोरी की बाइक, तमंचा, कंप्यूटर सहित अन्य सामान बरामद हुए। बनकटा और गौरीबाजार पुलिस ने सभी बदमाशों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया। बनकटा एसओ शशांक शेखर राय वाहन चेकिंग कर रहे थे। मंगलवार रात को बाइक पर संदिग्ध दिखाई दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर रोका। पूछताछ में पहचान नोनार पांडेय निवासी बैजू पांडेय उर्फ अमृतांश, जजिरहां निवासी अतीक सिंह उर्फ ज्ञानेंद्र के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है। तलाशी के दौरान से बैजू के पास से तमंचा और कारतूस मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। गौरीबाजार पुलिस ने बीआरसी में हुई चोरी का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले बीआरसी से सामान चोरी हो गया। पर्दाफाश के लिए दरोगा अश्वनी तिवारी, दिव्य शंकर राय,  राधेश्याम और कमलेश यादव की टीम को लगाया गया था। बुधवार को स्टेशन के पास घेराबंदी कर तीन चोरों को पकड़ा गया। उनकी पहचान वार्ड-7 धर्मशाला बाजार निवासी रिजवान, चंदन, भोलू निषाद के रूप में हुई। चंदर के घर के पीछे एक खंडहर से कंप्यूटर, प्रिंटर,बैट्री-इनवर्टर सहित अन्य सामान बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed