{"_id":"58d2b4b84f1c1ba16e1a21b1","slug":"fire-in-shop-with-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
दुकान जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट सर्किट से एक मोबाइल की दुकान में आग लग गई। करीब पांच लाख रुपये का सामान जल गया। घटना मंगलवार की रात पचलड़ी चौराहे पर हुई। एक घंटे तक प्रयास करने के बाद आग बुझाई गई।
बेलवा दुबौली गांव के राकेश गुप्ता ने पचलड़ी चौराहे पर निशा मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान खोल रखी है। मंगलवार की शाम दुकान बंद कर वह घर चला गया। रात करीब 11 बजे दुकान से आग की लपटों को देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। बिजली बोर्ड के समीप हुई शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी। चौराहे पर लोगों ने दुकानदार को आग लगने की सूचना दी। उन्होंने विभाग को फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई। लोग आग बुझाने में जुट गए। आंखों के सामने दुकान जलता देख दुकानदार रोने लगा। आग की तेज लपटों की वजह से आग बुझा रहे लोगों को कई बार पीछे हटना पड़ा। आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने कठिन प्रयास के बाद आग को बुझाया। दुकानदार के अनुसार अगलगी में चालीस सेट मोबाइल, दो कंप्यूटर, रिचार्ज कूपन समेत नकदी जल गई। बुधवार की सुबह तहसील प्रशासन ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया।