फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire in a power station

बरहज बिजलीघर में लगी आग

Sun, 21 May 2017 10:42 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sun, 21 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fire in a power station
10 मेगावाट के ट्रांसफॉर्मर को लिया चपेट में, छह घंटे बाद आग पर पाया जा सका काबू - फोटो : अमर उजाला
बरहज। नगर स्थित सब-स्टेशन के 10 मेगावाट के ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। डेढ़ घंटे देर से पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी और नगर पालिका के काफी प्रयास के बाद करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


जयनगर में लगे विद्युत स्टेशन से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। विभाग ने विद्युत सब-स्टेशन में 10 और पांच मेगावाट की ट्रांसफॉर्मर लगा रखा है। पांच मेगावाट के ट्रांसफार्मर से नगर को आपूर्ति दी जाती है जबकि 10 मेगावाट के ट्रांसफॉर्मर से देहात क्षेत्र के पूर्वी, पश्चिम और उत्तरी देहात क्षेत्र के गांवों को आपूर्ति दी जाती है। शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे आपूर्ति के दौरान 10 मेगावाट के ट्रांसफॉर्मर के बुश ब्रस्ट कर जाने से ट्रांसफॉर्मर के अंदर तेल में आग पकड़ लिया और धू-धू कर जलने लगा। विद्युत सब-स्टेशन से उठती आग की लपट को देख आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन



रात्रि ड्यूटी पर तैनात लाइनमैन ओमप्रकाश शाही ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों के अलावा फायर सर्विस को दी। सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची रुद्रपुर और देवरिया फायर सर्विस की गाड़ी नगरपालिका की मदद से करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, जेई पुष्कर उपाध्याय, थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा आदि मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed