फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire caused by the estranged husband of wife scolding

पत्नी की डांट से नाराज पति ने लगाई आग

Thu, 10 Dec 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 10 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

मतदान के दिन पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो पति ने खुद को आग के हवाले कर लिया। इस घटना से गांव में खलबली मच गई। 

लोगों ने आनन-फानन में झुलसे युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां पुलिस की देख रेख में उसका इलाज चल रहा है।

थाना क्षेत्र के हरखौली गांव के खरकातुला टोला बूथ पर चौथे चरण का मतदान हो रहा था। दोपहर में खरकातुला निवासी महेंद्र चौहान शराब के नशे में बूथ पर पहुंचा। 

अपना वोट देने के बाद वह बाहर निकलकर हंगामा करने लगा। कुछ देर बाद पहुंची इसकी पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। 

गांववालों का कहना है कि शराब पीने का विरोध करना पति को नागवार लगा। वह बूथ से घर पहुंचा और एक कमरे में रखा केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया।

  शरीर में आग पकड़ने के बाद वह कमरे से निकलकर दरवाजे पर दौड़ने लगा। लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने मशक्कत कर आग बुझाई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। 

पुलिस को गांव के लोगों ने बताया कि महेंद्र सुबह से ही शराब के नशे में था। कई बार बूथ के बाहर वोट को लेकर शोर-शराबा करता रहा। उसकी लोगों से भी कहासुनी हुई। 

इस बाबत एसओ विकास यादव ने बताया कि पत्नी से शराब पीने को लेकर कहासुनी होने की जानकारी मिली है। युवक का इलाज पुलिस की देख-रेख में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed