फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire, 31 house burnt

डंडल से फैली आग,31 रिहायशी घर जले

Sun, 24 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 24 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
 fire, 31 house burnt
भटनी के छपिया गांव में आग जलती झोपड़ी।
सलेमपुर में डंठल से फैली आग ने रविवार को कई गांवों में तबाही मचाई। आग में जहां 32 लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं एक भैंस भी झुलस गई। वहीं कुंडौली गांव के तरफ आग जाने से कई लोगों को घर छोड़कर हटना पड़ा। फायर ब्रिगेड ने गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग में करीब दस लाख रुपये का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


मईल के अकुबा गांव में दोपहर को किसी ने गेहूं की डंठल में आग लगा दी। हवा के झोकों के साथ आग फैलकर अड़िला, ज्ञानछपरा और पिपरा दवन गांव में चली गई। इसमें ज्ञानछपरा के मुनेश्वर चौहान, विश्वनाथ चौहान, मोहम्मद रोज, मोहम्मद जमील और पिपरा दवन के कमला सिंह की रिहायशी झोपड़ी और पक्का मकान जलकर राख हो गए। इसके बाद आग कुंडौली गांव के तरफ बढ़ गई। कुंडौली टोला के 18 लोगों की रिहायशी झोपड़ी आग में जल गई। आग से बचने के लिए कई लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा। तीन घंटे प्रयास के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इसके अलावा लार के धरहरा गांव में लगी आग में अवध किशोर, अखिलेश, रामप्यारे धोबी, नथुनी, अवधेश की झोपड़ी जल गई। इसमें रामप्यारे की एक भैंस भी झुलस गई। वहीं खुखुन्दू के परसिया भंडारी गांव में अचानक लगी आग में जनक कुशवाहा, रामजी कुशवाहा और जयप्रकाश की तीन झोपड़ी जल गई। इसमें दो लाख रुपये का सामान नुकसान हुआ है। भटनी के छपिया जयदेव निवासी सुदर्शन की झोपड़ी और खोप भी आग में जल गई। फायर ब्रिगेड के साथ-साथ मुकामी पुलिस भी आग बुझाने में काफी मदद की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed