फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   father in law murdered woman

ससुर ने महिला की गला काटकर हत्या की

Sun, 18 Nov 2018 11:06 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 18 Nov 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
father in law murdered woman
मृतका का घर। - फोटो : amar ujala
देवरिया। शहर के गायत्रीपुरम रामगुलाम टोला मोहल्ले में रविवार की भोर में ससुर ने धारदार हथियार से महिला की गला काटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त पति ससुराल गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है। महिला के चरित्र पर शक होना हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के परसिया मल्ल गांव निवासी रामकरन मल्ल के तीन बेटों में योगेंद्र मल्ल बड़ा है। वह व्यापार करता है। 20 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद रामपुर कारखाना के नरायनपुर गांव निवासी रिंकी सिंह (35) से उसकी दूसरी शादी हुई। रिंकी के दो बेटे 13 वर्षीय निखिल और 11 वर्षीय नीतीश हैं। परिवारवालों ने रिंकी के नाम से शहर के गायत्रीपुरम रामगुलाम टोला में जमीन लेकर आलीशान मकान बनवाया है। वह यहीं अपने बच्चों के साथ रहती थी। दो दिन पूर्व ससुर रामकरन मल्ल भी गांव से यहां आए। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर रिंकी का ससुर रामकरन मल्ल से विवाद हो रहा था। रविवार की भोर में चार बजे रामकरन ने धारदार हथियार से रिंकी के गले पर कई वार किया। इससे घटनास्थल पर ही रिंकी की मौत हो गई। मामले की जानकारी रिंकी के बेटों ने ससुराल गए अपने पिता को दी। पिता ने पुलिस को सूचना दी। सुबह छह बजे पुलिस घटनास्थल पहुंची और रामकरन को हिरासत में ले लिया। उसने हत्या की बात कबूल की है। उसका कहना था कि पुत्र के घर में न रहने पर कई लोगों का घर में आना-जाना था। इस कारण उसने हत्या की। पुलिस ने रिंकी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पहुंचकर मृतका के पति योगेंद्र मल्ल ने पिता रामकरन मल्ल के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने रामकरन मल्ल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि बेडरूम में गड़ासा से गला काटकर महिला की हत्या की गई है। मृतका के पति की तहरीर पर ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या के और बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed