{"_id":"d98eb4b53c8051cc56a6d4c4e89f308a","slug":"embezzlement-in-the-construction-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण में गबन, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माण में गबन, केस
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फत्तेपुर गांव के पूर्व प्रधान चिंता देवी और सेक्रेटरी रविंद्र प्रताप शाही पर पुलिस ने गबन का केस दर्ज किया। दोनों पर गांव में शौचालय बनवाने के लिए आए धन को हड़पने का आरोप है।
मामले में सीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। इससे पहले कोइलगढ़हा के पूर्व प्रधान और सेक्रेटरी पर शौचालय का रुपया गबन करने का मुकदमा दर्ज हो चुका है।
भलुअनी ब्लॉक के फत्तेपुर गांव में वित्तीय वर्ष 2014-15 में विश्व बैंक की सहायता से नीर निर्मल परियोजना के तहत शौचालय बनवाने को धन स्वीकृत हुआ था।
गांव में किसी का भी शौचालय पूरा नहीं हुआ। जिस पर डीपीआओ कार्यालय के जिला कंसटैंट राजेश यादव के नेतृत्व में टीम ने गांव में जांच की।
गांव में सुभाष, रामदुलारी, लक्ष्मीना देवी, अशोक, हरिनरायण आदि के शौचालय अधूरे पाए गए। शौचालय बनाने को बैंक से रुपया प्रधान और सेक्रेटरी के संयुक्त खाते में भेजा गया था। रुपया निकाल कर लाभार्थी को देना था।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव में अंत्येष्टि स्थल बनवाने को भी धन प्रधान और सेक्रेटरी के खाते से निकल चुका है, पर कोई निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।
जांच में पूर्व प्रधान और सेक्रेटरी दोषी पाए जाने पर सीडीओ कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने रुद्रपुर कोतवाली में गबन का केस दर्ज कराया।
कोतवाल राम अवतार यादव ने कहा कि सीडीओ की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।