फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eight candidates file nomination papers

आठ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल

Fri, 10 Feb 2017 10:45 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 10 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Eight candidates file nomination papers
रामपुर कारखाना से सपा प्रत्याशी गजाला लारी के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शुक्रवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आठ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें सपा की एक, पीस पार्टी के तीन के अलावा दो निर्दल प्रत्याशी शामिल हैं। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। सलेमपुर और बरहज से नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। नामांकन पत्र दाखिला के चौथे दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशियों के आने का सिलसिला 11.30 बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन


दो बजे तक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कर दिया। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ समर्थकों का हुजूम दिखा जबकि निर्दलियों के साथ पारिवारिक लोग रहे। देवरिया से पीस पार्टी के आनंद श्रीवास्तव सोनू, मोडरेट पार्टी से राजू और मन्नू तिवारी, रुद्रपुर विधानसभा से निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के कौशल पांडेय और भारतीय स्वजीवी नागरिक पार्टी की कुंजावती, पथरदेवा से पीस पार्टी से हारुन अली, रामपुर कारखाना से सपा से फसीहा मंजर गजाला लारी, भाटपाररानी से दयानंद ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


इसके अलावा रुद्रपुर में 10, सलेमपुर, भाटपाररानी और पथरदेवा में तीन-तीन, रामपुर कारखाना और बरहज में एक-एक नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed