{"_id":"6b0716c6b841d04ec404771b","slug":"he-beat-his-wife-and-children-after-drinking-alcohol-banda-news-c-212-1-bnd1007-155207-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शराब पीकर पत्नी और बच्चों को पीटा, घर से निकाला, धमकी देने पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शराब पीकर पत्नी और बच्चों को पीटा, घर से निकाला, धमकी देने पर प्राथमिकी
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकला गांव निवासी महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने, बच्चों को पीटकर घर से निकालने और फोन पर अपहरण व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने 24 नवंबर को आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़िता पूजा सिंह ने राज्य महिला आयोग को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका विवाह पांच जून 2017 को हमीरपुर जिले के बैजेमऊ गांव निवासी धीर सिंह से हुआ था, दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शराब पीकर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करता है। मायकेवालों को गाली-गलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। पीड़िता के अनुसार पति ने बच्चों को पीटकर घर से निकाल दिया और अब फोन पर धमका रहा है। आय का साधन न होने से वह बच्चों के भरण-पोषण के लिए परेशान हैं। थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।