{"_id":"6b0716d696390c8bfa032d01","slug":"spa-center-remains-unsealed-even-after-five-days-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-169897-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांच दिन बाद भी सील नहीं हुआ स्पा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांच दिन बाद भी सील नहीं हुआ स्पा सेंटर
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर-न्योरी मार्ग स्थित स्पा सेंटर में अजय निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के पांच दिन बाद भी सेंटर सील नहीं किया जा सका है। कार्रवाई को लेकर पुलिस और प्रशासन के अलग-अलग बयानों से मामले में लापरवाही के सवाल उठने लगे हैं। मृतक के परिजन घटना के दिन से ही स्पा सेंटर सील करने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने परिजनों को बताया कि 23 नवंबर को सेंटर सील करने के संबंध में उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं, एसडीएम राहुल गुप्ता का कहना है कि उन्हें पुलिस की ओर से अब तक कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों विभागों के विरोधाभासी बयानों से कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
बहरामपुर निषाद बस्ती निवासी अजय निषाद (24) 20 नवंबर को अपने भाई सुनील के साथ रामनगर बाजार में गन्ना बेचने गए थे। गन्ना बेचने के बाद सुनील घर लौट आए, जबकि अजय ने बाद में आने की बात कही और रामनगर-न्योरी मार्ग स्थित स्पा सेंटर चले गए। रात करीब नौ बजे परिजनों ने अजय के मोबाइल पर फोन किया तो पुलिस ने उनके सीएचसी रामनगर में भर्ती होने की जानकारी दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो अजय की मौत हो चुकी थी। बाद में पता चला कि स्पा सेंटर में मसाज के दौरान उनकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
अजय के भाई सुनील ने स्पा संचालक और मैनेजर पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बाद में दूसरी तहरीर के आधार पर बलिया जिले के गोठौली निवासी मैनेजर प्रवीण गौड़ (32) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए रखा गया है। इसके बावजूद स्पा सेंटर सील न होने से परिजनों में नाराजगी है।