फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   During idol immersion dispute, leaders arrested

मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद, नेता गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 16 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान मझौलीराज नगर में विवाद हो गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है। नगर के मोहरभाई चौक पर भी डांस करने को लेकर युवकों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज नगर में सोमवार की रात सरस्वती प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जुलूस निकला था। सभी प्रतिमाएं छोटी गंडक नदी में नदावर पुल से विसर्जित हो रही थी।
विज्ञापन


जुलूस में शामिल ट्रैक्टर को खड़ा कर युवकों के डांस करने से जाम लग गया। यह देखकर पुलिस ने ट्रैक्टर आगे बढ़ाने की बात कही।

इस पर मझौलीराज नगर के कांग्रेस नेता अखिलेश मिश्र ने ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली। इसको लेकर पुलिस और मूर्ति आयोजकों के बीच विवाद हो गया।

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद मामला सामान्य हुआ। पुलिस ने कांग्रेस नेता को हिरासत में ले लिया और जुलूस को आगे बढ़ाया।

वहीं मोहरभाई चौक पर भी युवकों के बीच देर शाम को आपस में धक्का मुक्की होने की खबर है। नवलपुर और मझौलीराज मोड़ पर पुलिस की सख्ती की वजह से मूर्ति आयोजकों के बीच विवाद होने से बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि सड़क जाम कर युवक डांस कर रहे थे। मना करने पर बवाल करने लगे। हल्का बल का प्रयोग कर इन्हें खदेड़ा गया।

हिरासत में लिए गए युवक का  शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed