फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   due to accident woman died, husband, two son injured

ट्रक पलटने से महिला की मौत, पति समेत दोनों बेटे घायल

Sun, 21 Jan 2018 11:15 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 21 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
due to accident woman died, husband, two son injured
हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : amar ujala
पड़री बाजार। 
विज्ञापन

देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के धोबी गांव के सामने रविवार की सुबह प्रतापपुर जा रहा एक गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मौके पर पहुंची खुखुंदू पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। 

देवरिया की तरफ से गन्ना लदा ट्रक प्रतापपुर जा रहा रहा था। अभी वह देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर धोबी गांव के सामने पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सड़क के किनारे बने आवास के समीप अलाव ताप रही धोबी गांव के रामविलास विश्वकर्मा की पत्नी मालती देवी (55) की मौत हो गई। वहीं, रामविलास विश्वकर्मा, 35 वर्षीय बेटा झल्लू विश्वकर्मा और 26 वर्षीय बेटा राजकुमार विश्वकर्मा घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय निजी चिकित्सालय में करवाया गया। ट्रक पलटने का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आस-पास के लोग और खुखुंदू पुलिस ने गन्ने में दबे लोगों को बाहर निकाला। तब तक मालती देवी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मालती के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed