{"_id":"57c5c2314f1c1bc6162cb22d","slug":"district-women-s-hospital-strove","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला महिला अस्पताल में मारपीट
देवरिया
Updated Tue, 30 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला महिला अस्पताल में डिस्चार्ज महिला को घर पहुंचाने में देरी को लेकर तीमारदारों और 102 नंबर एंबुलेंस के ईएमटी के बीच मारपीट हो गई। इसके विरोध में करीब दो घंटे तक एंबुलेंस सेवा ठप रही। अस्पताल परिसर में मारपीट के बाद भगदड़ मच गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। जिला महिला अस्पताल में मईल थाना के चकरा गांव की प्रियंका को प्रसव हुआ था। मंगलवार को प्रियंका को डॉक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया।
परिवारवाले उसे लेकर जिला अस्पताल में मौजूद 102 नंबर एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) संतोष कुमार के पास पहुंचे और घर छोड़ने को कहा। संतोष ने इंतजार करने को कहा। करीब 45 मिनट इंतजार करने के बाद तीमारदारों ने महिला को एंबुलेंस में बैठाने को कहा। जिसको लेकर तीमारदार और ईएमटी के बीच कहासुनी होने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ईएमटी की ओर से धक्का देने पर विवाद शुरू हो गया और मारपीट होने लगी। इस दौरान अस्पताल में भगदड़ मच गई। इसकी सूचना किसी ने 100 नंबर पर दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
घटना के बाद एंबुलेंस चालक लामबंद होने लगे और करीब दो घंटे तक एंबुलेंस सेवा ठप रही। तीमारदारों का आरोप था कि ईएमटी ने महिला के साथ खड़े एक युवक को धक्का दे दिया। जिससे महिला को चोट लग गई। जिससे नाराज होकर मारपीट होने लगी। वहीं ईएमटी ने बताया कि महिला के साथ आए युवक ने बेवजह उसकी पिटाई कर दी। इस बाबत दरोगा जेपी पांडेय ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस गई थी, किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दिया है।
प्रदेश सरकार को बधाई दी
सलेमपुर। कर्मचारियों एवं पेंशनरों को राज्य सरकार से मिली सौगात पर यूनियन के लोगों ने प्रदेश सरकार को बधाई दी है। कर्मचारियों ने कहा कि काफी संघर्षों के बाद यह मांग पूरी हुई है। इसमें कर्मचारियों कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।