फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Death due to landing in Mike

माइक में करंट उतरने से मौत

Thu, 25 May 2017 10:43 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 25 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Death due to landing in Mike
डीजे संचालक की मौत के बाद विलाप करती पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के में माइक में करंट उतरने से साउंड सिस्टम संचालक की मौत हो गई। इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। इसकी खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। नगर के भरौली वार्ड निवासी धनंजय यादव डीजे चलाता था।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को वह बभनौली गांव में श्रीमद्भागवत कथा में साउंड लेकर गया था। साउंड सिस्टम की सेटिंग के दौरान सुबह करीब नौ बजे माइक में अचानक करंट उतर आया। उसकी चपेट में आने से साउंड सिस्टम संचालक अचेत होकर गिर गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


साउंड सिस्टम संचालक धनंजय की मौत के बाद पत्नी ललिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके शिवम, सत्यम और आशीष तीन बेटे हैं। पीड़ित के घर पहुंचे विधायक काली प्रसाद ने ढांढ़स बंधाया। पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश यादव, सुधाकर गुप्ता, जिला बनाओ आंदोलन के संयोजक जयप्रकाश मद्घेशिया, श्रीराम यादव ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed