{"_id":"56f6ca224f1c1b932df14d54","slug":"dead-cousin-was-mugged-by-knife-serious-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारकर ममेरे भाई ने लूटा, युवक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू मारकर ममेरे भाई ने लूटा, युवक गंभीर
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
चाकू मारकर ममेरे भाई ने लूटा, युवक गंभीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेरी लगाकर कपड़ा बचने वाले एक युवक को बरहज के सरयू नदी के पास ममेरे भाई ने चाकू मारकर घायल कर दिया और सामान और रुपये लूटकर वह भाग निकला। घायल फेरीवाले के चिल्लाने पर उधर से जा रहे पूर्व सभासद ने उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
सहारनपुर, गंगोह का रहने वाला इरफान (30) फेरी लगाकर कपड़े बेंचता है। उसके साथ मामा का लड़का भी फेरी लगाता है। शनिवार की शाम चार बजे को दोनों फेरी लगाकर वापस आए। मामा के लड़के के कहने पर इरफान सरयू में नहाने गया। पीपा पुल के पूरब दोनों नहा रहे थे। उसी दौरान मामा के लड़के ने इरफान के पेट और कंधे पर चाकू मार दिया। इधर, घटना के बाद मामा का लड़का 4500 रुपये, मोबाइल, घड़ी और कपड़ा लेकर श्मशान घाट की ओर भाग गया।
इरफान नदी में ही बचाने की आवाज लगा रहा था। उसी दौरान पूर्व सभासद हातिम प्रसाद उस रास्ते जा रहे थे। उन्होंने उसे नदी से निकाला और बरहज पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में एसओ बरहज का कहना है कि ममेरे भाई ने इरफान को चाकू मारा है। घायल का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।