{"_id":"5b1d5cfd4f1c1b6c4d8b5df6","slug":"dead-body-at-railway-track-three-hour-in-confusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद में तीन घंटे रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव, गुजरती रहीं ट्रेनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा विवाद में तीन घंटे रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव, गुजरती रहीं ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
dalit boy dead body found
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकियवा रेलवे ढाला के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस और जीआरपी के बीच तीन घंटे तक सीमा को लेकर विवाद चलता रहा और शव के ऊपर से ट्रेनें गुजरती रहीं। इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। मामला बढ़ता देख जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
सदर कोतवाली के चकियवा रेलवे ढाला के समीप रविवार सुबह 8.40 बजे 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गेटमैन ने मेमो के जरिए इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने घटना स्थल सदर कोतवाली क्षेत्र बताता और वहां सूचना दे दी, लेकिन सदर पुलिस ने घटना स्थल को जीआरपी का क्षेत्र बताया। सीमा विवाद में करीब तीन घंटे तक शव रेलवे लाइन पर पड़ा रहा। इस दौरान शव के ऊपर से ट्रेनें गुजरती रहीं। इससे शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
अंत में जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर जुटे लोगों का कहना है कि ट्रेन को आते देख युवक रेलवे लाइन की ओर गया और चपेट में आ गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं माना। जीआरपी एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीमा विवाद के चलते शव देरी से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आत्महत्या है या दुर्घटना, इसकी जांच की जा रही है।