फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Daughter burned to death, was sent to prison

बेटी को जलाकर मार डाला, जेल भेजा गया

Mon, 11 Jan 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Mon, 11 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

 शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी ही बेटी को जलाकर मार डाला। तीन दिन पहले गंभीर रूप से जली 16 साल की रिंकी ने रविवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने आरोपी पिता उमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

घटना महेशपुर गांव की है। गांव की सोनमती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति उमेश का किसी महिला से नाजायज संबंध है। 

वह और उसकी बेटी रिंकी इसका विरोध करते थे। आठ जनवरी की रात पत्नी और बेटी से खार खाया उमेश शराब पीकर घर आया। वह घर में पत्नी से झगड़ा करने लगा। 

इसी दौरान उसकी बेटी अपने घर के बगल में स्थित सहेली के घर से आई। वह रिंकी को देखकर आग बबूला हो गया। नशे में धुत उमेश ने पत्नी और बेटी को जमकर पीटा।

 इसके बाद गैलन में रखे किरोसीन को रिंकी के सिर पर उड़ेल कर आग लगा दी। वह जलते हुए घर से बाहर भागी। गांव के लोग आग बुझाकर बुरी तरह झुलसी रिंकी को अस्पताल ले गए। 

सीएचसी से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका तीन दिन से इलाज चल रहा था। रविवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उमेश को लड़की पर किरोसीन डालकर जलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

 इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राम अवतार यादव ने कहा कि आरोपी पिता को बेटी को जलाने के आरोप में जेल भेजा गया है।   अब उसकी मौत के बाद धारा में  बदलाव कर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed