फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cruelty of slaughterers

कातिलों की क्रूरता से थर्रा उठा इलाका

Mon, 15 May 2017 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 15 May 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cruelty of slaughterers
घटनास्थल पर खोजी कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला
र‌वि राय
विज्ञापन

देवरिया। दंपति की हत्या में कातिलों ने जिस क्रूरता को जाहिर किया उससे इलाका थर्रा उठा। पुलिस से लेकर गांववालों के जेहन में सिर्फ एक ही बात कौंध रही थी, जसीमा के साथ हुई हैवानियत का राज क्या है। जसीमा को तड़पाकर मारा जाना कहीं न कहीं यह साबित करता है कि हत्यारे जसीमा से बेहद नाराज थे। दोनों जगहों पर खून से जमीन लाल हो उठा था। डबल मर्डर में कातिलों की संख्या पुलिस तीन से अधिक बता रही है।   
     
सोमवार की सुबह बघड़ा गांव में सब कुछ सामान्य था। शरीफ और जसीमा गायब थे। परिवार के साथ दो-चार लोग उनकी खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच अंडे वाला एक युवक शरीफ के घर पहुंचा और बताया कि तुम्हारे मां-बाप की हत्या हो गई है। शव गांव के बाहर पड़ा है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। किसी को जसीमा के मौत की जानकारी नहीं थी। करीब आधे घंटे बाद उसके शव को लोगों ने देखा। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि रात दस बजे के करीब शरीफ के मोबाइल पर गांव के एक युवक ने फोन किया।
विज्ञापन


इसके बाद वह आरी लेकर गांव के बाहर चला गया। पूछताछ में शरीफ के बच्चों ने पुलिस को बताया कि छप्पर में लगने वाले एक खंभे की जरूरत थी। नहर के किनारे शीशम के पेड़ को काटा गया था। शरीफ उसे उठाने गया था। जसीमा भी घर से निकल गई। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जसीमा को लेकर शरीफ का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो चुका है। पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि दरिंदों का पहला शिकार शरीफ  हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज ने खुले इसके लिए उन्होंने जसीमा को भी रास्ते से हटा दिया। सूत्रों का दावा है हत्या में तलवार या किसी धारदार हथियार का प्रयोग हो सकता है। वहीं सूत्रों का दावा है कि दंपति के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। उसके यहां कई लोगों का आना-जाना था। जिस जगह शरीफ का शव मिला, वह एक शीशम का छोटा पेड़ कटा था। दूसरे के काटने की तैयारी थी। पुलिस उनको भी तलाश रही है जो पेड़ काटने में शामिल थे। मौके पर शरीफ के पास से एक लकड़ी नापने वाला इंचटेप और आरी बरामद हुई है। मोबाइल मौके से गायब था। जसीमा का जहां शव मिला है उसके कपडे़ पड़े थे।


कलाई का कंगन टूटा था। देखने में यह प्रतीत हो रहा था कि कातिलों के साथ जसीमा ने संघर्ष किया होगा। खून से सना दुपट्टा भी पुलिस ने कब्जे में लिया। जसीमा की बेटी ने गांव के दो लोगों पर आशंका जाहिर की है, जिनका उसके घर अक्सर आना-जाना लगा था। सीओ सिटी अजय कुमार सिंह का कहना था कि दो सगे भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में पेड़ से ताड़ी उतारने वालों से पूछताछ की गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर  रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed