फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cosins sank in pond, dead

तालाब में डूबे चचेरे भाई, मौत

Mon, 10 Oct 2016 11:39 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
देवरिया/ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
cosins sank in pond, dead
माैत - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सोमवार की सुबह सकरापार तालाब में डूबने से चचेरे भाइयों की मौत हो गई। तालाब में कवलगटा का फूल तोड़ने गया किशोर डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में चचेरा भाई भी डूब गया। गांव के लोग दोनों को तालाब से निकालकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली, सकरापार का पवन प्रजापति (14), चचेरे भाई जितेंद्र प्रजापति, सत्यम (10) के साथ गांव के बाहर तालाब में कवलगटा का फूल तोड़ने गया था। पवन तालाब के अंदर फूल तोड़ रहा था। पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन

पानी में डूब रहा पवन चिल्लाने लगा। चचेरे भाई को डूबता देख जितेंद्र भी पानी में कूद गया। दोनों डूबने लगे और शोर मचाने लगे। तालाब के पास खड़ा सत्यम शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागा और लोगों को जानकारी दी। सैकड़ों लोग तालाब के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र का भाई आकाश तालाब में दोनों भाइयों को खोजने लगा। काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन देर हो चुकी थी। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया। सूचना आग की तरह फैल गई। सैकड़ों लोग मृतक के घर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा के बाद दोनों शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed