{"_id":"585d5f2b4f1c1b1917e3a079","slug":"corpse-found-in-a-field-killing-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिली लाश, हत्या की आशंका
देवरिया
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
बेटे की लाश मिलने की सूचना पर रोती बिलखती मां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। घर से बैंक गए युवक की लाश दूसरे दिन अरहर की खेत में मिली। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घरवालों की बातों को गंभीरता से लेने के बजाए नजरअंदाज कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी 38 वर्षीय मनोरंजन पांडेय परिवार के साथ गोरखपुर में रहकर सब्जी की दुकान चलाता था। दो दिन पूर्व वह गांव आया था।
गुरुवार को दिन में 10 बजे पीएनबी सलेमपुर में रकम निकालने के लिए निकला। देर शाम तक नहीं लौटा तो घरवालों ने तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चला। जमुआ नंबर दो गांव में अरहर की खेत में किनारे शुक्रवार की सुबह लोगों ने युवक की लाश देखी। पुलिस ने युवक की जेब में मिले वोटर आईडी कार्ड के जरिए पहचान की। युवक के पास से पीएनबी का पासबुक और अन्य कागजात मिले।
जानकारी होने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। कोतवाली में मनोरंजन के घरवालों ने युवक की हत्या कर लाश फेंकने का आरोप लगाने लगे। कोतवाल ने बताया कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। मनोरंजन दो भाइयों में बड़ा था। छह साल पहले शादी हुई थी। शराब का अधिक सेवन करता था। लोग तरह-तरह की चर्चा करते सुने गए।