फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress worker died after falling from bridge

कांग्रेस कार्यकर्ता की पुलिया से गिरकर मौत

Mon, 05 Sep 2016 10:49 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 05 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Congress worker died after falling from bridge
वकील सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एकौना (देवरिया)। पचलड़ी गांव के रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता की रविवार की रात मौत हो गई। वह राहुल गांधी के किसान यात्रा के प्रचार में लगे थे। रात करीब एक बजे घर लौटते समय वह पुलिया से नीचे गिर गए।
विज्ञापन



घटना राहुल गांधी को लैंड करने के लिए बने हेलीपैड से करीब 200 मीटर दूर की है। पचलड़ी निवासी वकील सिंह उम्र कांग्रेस कार्यकर्ता थे। वह राहुल गांधी के किसान यात्रा के कार्यक्रम में दिन रात सहयोग में जुटे थे। रविवार की रात प्रचार प्रसार करने के बाद वकील सिंह हेलीपैड का जायजा लेने पहुंचे। वहां से लौटते समय रास्ते में पड़ने वाली पुलिया पर बैठ गए।
विज्ञापन



लोगों के अनुसार वह अकेले ही बैठे थे और पुलिया के नीचे पानी में गिर गए। सोमवार की सुबह हेलीपैड पर काम करने आए मजदूरों ने उसका शव देख कर गांववालों को बताया। शव के साथ कांग्रेस का झंडा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांववालों ने मिलकर शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वकील सिंह के मौत की खबर सुनकर कई दलों  के नेता शोक संवेदना व्यक्त  करने पहुंचे। सपा नेता प्रदीप यादव, हरेंद्र सिंह त्यागी ने कांग्रेसी कार्यकर्ता की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने उसके परिवार को आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed