{"_id":"576ec24d4f1c1be763b48bc9","slug":"child-suspected-thief-caught-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में संदिग्ध बच्चा चोर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुद्रपुर में संदिग्ध बच्चा चोर पकड़ा
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
महिला की सुपुदर्गी में बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह का बच्चा लेकर घूम रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़कर लोगों ने शुक्रवार की रात पुलिस को सौंप दिया। वह दुधमुहे को लेकर शराब के नशे में बभौली चौराहे पर घूम रहा था। पुलिस उसे संदिग्ध बच्चा चोर मानकर छानबीन कर रही है। युवक खुद को बच्चे का पिता बता रहा है। असलियत पता करने में जुटी पुलिस ने बच्चे को चौहट्टा वार्ड की रहने वाली महिला मंजू देवी के सुपुर्दगी में रखा है।
बच्चें के साथ संदिग्ध हालत में धराया युवक रविंद्र तिवारी (40) अपने को बरहज थाना क्षेत्र के खोड़ा गांव का रहने वाला बता रहा है। उसने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी पत्नी सीमा को लेकर दवा कराने गोरखपुर गया था। गोरखपुर से लौटते हुए वह रामलक्षन में रूककर शराब पी ली। शराब पीने से नाराज पत्नी बच्चा छोड़कर चली गई। वह बच्चे को लेकर पैदल बरहज जा रहा था कि रात को आठ बजे उसे बभौली चौराहे पर लोगों ने घेर लिया। वहां कुछ लोगों ने बच्चा चोर कह कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौप दिया। युवक के बताए पते पर पुलिस की जांच में दूसरी बात सामने आई।
पुलिस के अनुसार युवक के गांव के प्रधान और अन्य लोगों से पता करने पर पता चला कि उसकी शादी नहीं हुई है। जबकि युवक के अनुसार वह अंर्तजातीय विवाह किया है। उसकी तीन साल की एक बेटी है। पुलिस युवक की तथाकथित पत्नी और रिश्तेदारों को तलाश रही है। इस बाबत कोतवाली के प्रभारी भरत राय ने बताया कि युवक की संदिग्धता बनी है। उसके बताए ठिकाने पर पता करने पर उसकी शादी नहीं होने की बात आई है। उसके नजदीकी रिश्तेदारों और तथाकथित पत्नी से संपर्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक सही पता नहीं चलता वह पुलिस के हिरासत में रहेगा। बच्चे को सुरक्षित चौहट्टा वार्ड की एक महिला के सुपुर्दगी में दिया गया है। बच्चे को उसकी मां को सौंपा जाएगा।