{"_id":"58669a4b4f1c1b265eeec79f","slug":"car-riders-attacked-tried-to-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों पर हमला, लूट की कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों पर हमला, लूट की कोशिश की
देवरिया
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीबाजार। पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास मनबढ़ों ने कार सवारो पर हमला कर दिया। गाड़ी क्षतिग्रस्त कर लूट की कोशिश की। घटना पुराने विवाद के कारण हुआ। पीड़ित पक्ष दरोगा के बुलाने पर थाने गया था। घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया। संयोग अच्छा रहा कि यूपी-100 की गाड़ी पहुंच गई और आरोपी भाग निकले।
बखरा चौराहे पर कुछ दिन पहले ट्रैक्टर और बोलेरो चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि नाराज लोगों ने कबराताल निवासी ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी थी। उसने कतौरा गांव के कुुछ लोगों को नामजद करते हुए मारपीट, लूट की तहरीर दी थी। उप निरीक्षक अश्वनी तिवारी शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया था।
कतौरा निवासी राजबहादुर राय, शिवकुमार, पिपरबारी निवासी कौशलेंद्र पांडेय, कमलेश पांडेय थाने पहुंचे। वहां पता चला कि दूसरा पक्ष थाने नहीं आया। दरोगा ने प्रार्थना पत्र लेकर सभी लौटा दिया। कार में सवार होकर एक पक्ष के लोग पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे थे कि घात लगाकर बैठे कुछ लोग लाठी और असलहा लेकर टूट पड़े। गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर सभी लोगों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
राजबहादुर राय सहित कई का सिर फट गया। पिटाई के दौरान ही यूपी-100 की गाड़ी पहुंच गई। घायलों को पीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने कहा कि दूसरे पक्ष के लोग घात लगाकर हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।