फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Candidates protest for training

ट्रेनिंग के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Fri, 01 Apr 2016 11:55 PM IST
deoria
deoria Updated Fri, 01 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Candidates protest for training
पुलिस भर्ती मेें चयनित अभ्यर्थियों ने ट्रेनिंग की मांग को लेकर शुक्रवार को सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया में पुलिस भर्ती मेें चयनित अभ्यर्थियों ने ट्रेनिंग की मांग को लेकर शुक्रवार को सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन किया। चयनित अभ्यर्थी तत्काल ट्रेनिंग कराए जाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसपी को दिया। वहीं एसपी प्रभाकर चौधरी ने बातचीत कर अभ्यर्थियों को जल्द ट्रेनिंग का भरोसा दिया, जिसके बाद अभ्यर्थी मान गए। 
विज्ञापन


वर्ष 2013 में पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन हुआ। पहले बैच के अभ्यर्थी ट्रेनिंग में चले गए। वहीं दूसरे बैच में पूरे प्रदेश में 16747 अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग में जाना है, जिसमें देवरिया के 353 अभ्यर्थी शामिल हैं। अभ्यर्थियों ने कहा ‌‌क‌ि सीएम के वादे के अनुसार दूसरे बैच के अभ्यर्थियों को 28 मार्च को ट्रेनिंग में जाना था। लेकिन दूसरे बैच के चयनित अभ्यर्थियों का ट्रेनिंग में बुलावा नहीं आया।
विज्ञापन


इससे नाराज अरुण, राकेश, प्रदीप, हितेश, विकास गोंड, विनोद गोंड, पंकज, विवेक, सुमित सहित कई अभ्यर्थियों ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन किया। इसके बाद अभ्यर्थी पुलिस लाइंस पहुंचे और एसपी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। बातचीत में एसपी ने अभ्यर्थियों को बताया कि अभी ट्रेनिंग के लिए जगह नहीं है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed