{"_id":"57ab5b724f1c1bee07ee4555","slug":"bus-suv-collision-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-स्कार्पियो की टक्कर, छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-स्कार्पियो की टक्कर, छह जख्मी
देवरिया
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
मनिहारी गांव के समीप हादसे में क्षतिग्रस्त बस और स्कार्पियो को किनारे कराती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर/देवरिया। अनुबंधित बस और स्कार्पियो की टक्कर में छह लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। बीच सड़क पर हादसा होने के कारण करीब आधे घंटे तक देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
सलेमपुर के तरफ से एक स्कार्पियों देवरिया जा रही थी। दिन में करीब एक बजे अभी वह मनिहारी गांव के समीप पहुंची थी कि देवरिया के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही अनुबंधित बस से टकरा गई। टक्कर लगते ही स्कार्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। हालांकि बस में सवार किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई है।
वहीं स्कार्पियों में सवार भाटपाररानी के धनौती की प्रेमलता 38, शंभू 40, कृष्णावती 60, मोनू तीन वर्ष, भरौली के धर्मेंद्र 30 और सत्यदेव 42 घायल हो गए हैं। लोगों की मदद से घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस उधर से गुजर रही एक एंबुलेंस में लादकर सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। शंभू और सत्यदेव को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क पर हादसा होने के कारण आवागमन रुक गया। इसके बाद पुलिस की मदद से क्षतिग्रस्त स्कार्पियों व बस को बीच सड़क से किनारे किया गया तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। इस बाबत कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि हादसे में स्कार्पियों सवार लोग ही घायल है। बस में सवार यात्री सुरक्षित है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।