फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brsin sticks on opposition candidate Spaiyon

उम्मीदवार के विरोध में सपाइयों पर बरसीं लाठी

Sat, 04 Feb 2017 11:08 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 04 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Brsin sticks on opposition candidate Spaiyon
कोतवाली में दाखिल हो रहे सपाइयों को गेट पर रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर (देवरिया)। समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर भड़का असंतोष अब सड़क पर उतर आया है। सलेमपुर से सपा प्रत्याशी मनबोध प्रसाद के विरोध में एकजुट हुए सपा नेताओं ने शनिवार को नारेबाजी की। तभी असंतुष्टों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे नाराज सपा नेताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज कर 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
सपा विधायक मनबोध प्रसाद को टिकट दिए जाने से नाराज एक खेमा शनिवार की सुबह करीब 11 बजे फौजी हाउस के पास जुट गया। लोग विधायक के विरोध में नारे लिखी तख्तियां हाथ में लिए थे। इसकी जानकारी होने पर कई थाने की पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान वहां पहुंच गए और लाठीचार्ज कर दिया। इसस भगदड़ मच गई। पुलिस ने सपा नेता रामनारायण यादव और प्रधान हरेराम यादव को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद सपा कार्यकर्ता दुबारा एकजुट हुए और प्रदर्शन करते हुए कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


गेट पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिसवालों को धकेलकर लोग अंदर दाखिल हो गए। कोतवाली के अंदर भी पुलिस प्रशासन और विधायक के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को फिर बल का प्रयोग करना पड़ा। इस बाबत सीओ अजय कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर सड़क जाम, बलवा और धारा 144 कर उल्लंघन करने पर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। वहीं एसडीएम आरपी तिवारी ने बताया कि जुलूस और सभा के लिए रामनारायण यादव की ओर से अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र मिला था, लेकिन मकसद स्पष्ट न होने पर खारिज कर दिया गया।


इसके बावजूद बिना अनुमति के लोग जुलूस निकाल रहे थे। दूसरी ओर सपा नेता रामनारायण यादव ने कहा कि अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। थानेदार ने रिपोर्ट भी लगाई। एसडीएम के यहां से भी अनुमति मिल गई थी। विधायक के दबाव में आकर पुलिस और प्रशासन ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराया है। सपा जिलाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि वह लखनऊ में हैं। विरोध की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed