फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike riders killed in truck collision, death

ट्रक में बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 26 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 26 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र के पिपरा भानमती गांव के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के ससुराल और घरवालों को सूचना दे दी। 

गोरखपुर, बड़हलगंज के पिढ़नी गांव के 30 वर्षीय राजकमल शनिवार की रात आठ बजे सलेमपुर कोतवाली के नवलपुर गांव स्थित ससुराल जा रहा था। 

वह कोतवाली क्षेत्र के ही पिपरा भानमती गांव के पास पहुंचा था। यहां सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। अनियंत्रित होकर उसने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया।

 टक्कर इतनी तेज थी कि राजकमल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी सलेमपुर पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने पॉकेट में मिले कागज और मोबाइल से उसके परिवार और ससुरालवालों को सूचना दे दी है। सूचना मिलने के बाद ससुराल के लोग घटनास्थल के लिए चल दिए थे।

 सलेमपुर कोतवाल रामअवतार यादव का कहना है कि युवक बाइक से आ रहा था। उसकी बाइक खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिवार और ससुरालवालों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed