{"_id":"58f79cf84f1c1b9d554704b9","slug":"bike-death-by-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस से टकराई बाइक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस से टकराई बाइक, मौत
देवरिया
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद एंबुलेंस की छत पर पड़ी एसएसबी जवान की लाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। एंबुलेंस और बाइक की टक्कर में एसएसबी जवान की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई की बाइक सवार एंबुलेंस की छत पर जा गिरा और बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
लार थानाक्षेत्र के मठ अमौना गांव निवासी सतीश कुमार एसएसबी का जवान है। चार दिन पूर्व छुट्टी पर वह घर आया था। मंगलवार को वह देवरिया न्यायालय में किसी काम से गया था। देर रात को वह देवरिया से घर के लिए चला।
रात करीब 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के महदहा चौराहे के समीप पहुंचा था कि सलेमपुर की ओर से जा रही प्राइवेट एंबुलेंस से उसकी बाइक टकरा गई। दोनों वाहनों की स्पीड तेज होने के कारण बीएसएफ जवान की मौके पर मौत हो गई। टक्कर तेज होने की वजह से बाइक करीब बीस मीटर दूर और सतीश का शव एंबुुलेंस की छत पर जा गिरा।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की छत पर पड़ी बीएसएफ जवान की लाश उतरवाया। पुलिस ने इसकी पहचान जेब में मिले आईडी के जरिए हुई। इसकी खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों एंबुलेंस की छत पर पड़ी एसएसबी जवान की लाश को देख दंग हो गए। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। लोगों में चर्चा था कि अगर हेलमेट पहना होता तो शायद इसकी जान बच जाती।
गौरतलब है कि सतीश गौड़ दो भाइयों में छोटा था। इसके बड़े संतोष दुबई में नौकरी करते हैं। लेकिन इन दिनों घर पर हैं। नौकरी लगने के बाद सतीश की शादी करीब दो साल पूर्व हुई। लेकिन किसी बात को लेकर पत्नी से खटपट हो गया। पत्नी ने पति के खिलाफ कोर्ट में केस किया है। इसका वारंट आया था। जमानत कराने के लिए सतीश छुट्टी लेकर घर आया था। इसी काम से देवरिया न्यायालय में गया था और घर वापस आते समय वह हमेशा के लिए दुनिया छोड़ चला गया।