फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhatni station "Dirty Dancing", four suspended

भटनी थाने में ‘डर्टी डांस’, चार सस्पेंड

Fri, 26 Aug 2016 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 26 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bhatni station "Dirty Dancing", four suspended
थाने में अश्लील डांस के बाद जांच बैठा दी गई है। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात भटनी थाने में डांसर के साथ शराब के नशे में डांस करना पुलिसवालों को भारी पड़ गया। अश्लील डांस का वीडियो वायरल होते ही एसपी मोहम्मद इमरान ने भटनी एसओ परमाशंकर यादव सहित चार पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। थाने में अश्लील डांस के बाद जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर थानों में जन्मोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिसवालों के साथ इलाके के लोग कार्यक्रम देख रहे थे। वहीं भटनी थाने का नजारा कुछ अलग था। रात दस बजे तीन पुलिसकर्मी स्टेज पर चढ़ कर शराब का ग्लास लिए डांस रही डांसर पर नोट उड़ा रहे थे। खुले स्टेज पर करीब दो घंटे तक ‘पुलिस का डर्टी डांस’ कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन


थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी इस हुड़दंग में शामिल हुए। इसी दौरान कार्यक्रम देखने आए कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ डांस कर रहे पुलिसवालों का वीडियो बना लिया। सुबह होते ही ‘पुलिस के डर्टी डांस’ का वीडियो वायरल हो गया। मामला एसपी के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल प्रभाव से एसओ परमाशंकर यादव, कांस्टेबल बृजेश राय, एचसीपी रमेश सिंह, चालक प्रेमचंद्र रजत को सस्पेंड कर दिया। पूरे मामले की जांच सीओ भाटपाररानी को सौंप दी गई है। एसपी मोहम्मद इमरान ने बताया कि थाने में डांस का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद थानेदार सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले में जांच बैठा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed