{"_id":"58274c2e4f1c1ba16fb3afe4","slug":"bender-killed-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने पत्नी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने पत्नी को मार डाला
देवरिया
Updated Sat, 12 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घांटी बाजार (देवरिया)। शराब पीने का विरोध करने पर पति ने पत्नी को मार डाला। भाग रहे आरोपी को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
भटनी के रायबारी गांव निवासी 50 वर्षीय बुद्धू प्रसाद शनिवार सुबह नशे में घर पहुंचा। विकलांग पत्नी गुलाइची देवी ने शराब पीने का विरोध किया तो घर के अंदर ही फावड़े से उसका सिर काट दिया। उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद खून से सने फावड़े को घर के बाहर हैंडपंप पर घुल रहा था। संदेह होने पर लोग घर के अंदर गए तो गुलाइची की लाश पड़ी थी और खून फैला हुआ था।
यह देखकर लोग दंग रह गए। लोगों ने भाग रहे बुद्धूू को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त फावड़े को भी कब्जे में ले लिया। दोनों के बीच कोई संतान नहीं है। भटनी के प्रभारी एसओ ने बताया कि शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी की हत्या की है।