फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Beat in concert, stampede

संगीत कार्यक्रम में मारपीट, मची भगदड़

Thu, 21 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 21 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Beat in concert, stampede
संगीत कार्यक्रम में मारपीट, मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
 लार नगर में आई एक बारात में संगीत कार्यक्रम देखने के दौरान बुधवार की रात मारपीट हो गई। इससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत करा दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मारपीट में बाराती पक्ष के करीब दस लोगों को चोटें आई हैं। इनका इलाज सीएचसी पर कराया गया।
विज्ञापन


लार नगर के चनुकी मोड़ निवासी कृष्ण प्रताप सिंह के यहां खाजे गढ़वा निवासी ओमप्रकाश सिंह के घर से बारात आई थी। द्वारपूजा के बाद एक निजी विद्यालय परिसर में संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें पूरब मोहल्ले के कुछ युवक संगीत का कार्यक्रम देखने आए थे। इस दौरान बारातियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद युवक गोलबंद होकर पहुंचे और बाराती पक्ष के लोगों की पिटाई करने लगे। इससे कार्यक्रम में शामिल लोग इधर उधर भागने लगे।
विज्ञापन


मारपीट में खाजे गढ़वा गांव निवासी राजा चौबे (40) का सिर फट गया। वहीं  दस लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। सूचना पर मयफोर्स पहुंचे लार नगर चौकी इंचार्ज सुदेश शर्मा को देखकर मारपीट करने वाले युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस इस मामले में पूरब मोहल्ले के सात लोगों 107/16 की कार्रवाई की है। इस बाबत एसओ विनोद यादव ने बताया कि मौके से पकड़े गए सलमान और भोला का शांतिभंग में चालान किया गया है। अन्य सात लोगों को भी शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed