{"_id":"57b89c304f1c1b29156ecd73","slug":"bdc-miscreants-stabbed-former-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व बीडीसी सदस्य को बदमाशों ने चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व बीडीसी सदस्य को बदमाशों ने चाकू मारा
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। पूर्व बीडीसी सदस्य पर चाकू से बदमाशों ने हमला कर दिया। खून से लथपथ युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानलेवा हमले की वजह रिश्तेदारों से चल रहा विवाद बताया जा रहा है।
लार थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य राजू यादव 28 शुक्रवार की शाम को लार बाजार में किसी काम से आए थे। काम निपटाने के बाद वह बाजार से घर के लिए चले। रात करीब 9 बजे अभी वह भैंसही गांव के समीप पहुंचे। वहां पहले से घात लगाए तीन युवकों ने उनकी बाइक रोकी। रुकते ही राजू के उपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर करने पर हमलावर एक ही बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
चाकू पूर्व बीडीसी सदस्य के सिर, जांघ और सीने पर लगा है। सिर में चोट अधिक होने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो शादी के कुछ ही दिन बाद से पूर्व बीडीसी सदस्य की पत्नी से दुराव हो गया। इसके बाद वह अपनी मायके चली गई।
विज्ञापन
इसको लेकर ससुराल वालों से मुकदमा चलता है। इसलिए चाकूबाजी की घटना को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बाबत प्रभारी एसओ विजय बहादुर ने बताया कि घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।