फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bankkarmchari the forgery case

बैंककर्मचारी पर फर्जीवाड़े का केस

Mon, 24 Oct 2016 10:47 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 24 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bankkarmchari the forgery case
अपराध - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। ऑनलाइन खरीदारी के मामले में एक ग्राहक ने बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज कराया है। मामला कोतवाली का है। एक अन्य व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख सत्तार हजार रुपये की निकासी हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


शहर के रामनाथ देवरिया निवासी अनूप गिरी का पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है। चार दिन पहले उनके खाते से करीब दस हजार रुपये की निकासी हो गई। आरोप है कि बैंक कर्मचारी की मिली भगत से उनके खाते से खरीदारी की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर बैंक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बनकटा थानाक्षेत्र के खरवसिया उत्तर निवासी योगेंद्र शर्मा का आईसीआईसीआई देवरिया में खाता है। उनके खाते से दो लाख सत्तर हजार रुपये की निकासी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया था। मोहन कोठी निवासी रामअधार द्विवेदी ने पुलिस को सूचना दी कि एक     व्यक्ति ने फोन कर अपने खाते में करीब चौरासी हजार रुपये जमा करा लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed