बैग काटकर दो लाख रुपये उड़ाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक में रुपया जमा करने गए मुनीम के बैंग से दो लाख रुपये गायब हो गए। मुनीम ने पुलिस को बताया कि किसी ने बैग में ब्लेड मारकर दो लाख रुपये निकाल लिए।
घटना की जानकारी के लिए सीसीटीवी का सहारा लिया गया तो उससे भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर शहर के व्यापारियों ने कोतवाल से मुलाकात की.
बूटन साहू की मालवीय रोड ओवरब्रिज के पूर्वी तरफ हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार की सुबह कर्मचारी सुरेश यादव अंसारी रोड पर स्थित इलाहाबाद बैंक में रुपया जमा करने गए थे।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि सुरेश यादव बैंक में पांच लाख रुपया लेकर जमा करने पहुंचा था। बैंक में लाइन लगी थी। उसके सामने दो लोग खड़े थे।
इसी बीच किसी ने बैग में ब्लेड मारकर दो लाख रुपये निकाल लिए। जबकि तीन लाख रुपया बैंग में रह गया। मुनीम की सूचना पर बैंक अधिकारी और गार्ड हरकत में आए। जांच करने के बाद बैंक में कोई संदिग्ध नहीं मिला। सूचना के बाद शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी फोर्स के पास पहुंचे और सभी लोगों की तलाशी कराई।
मुनीम से पुलिस ने पूछताछ की। घटना के बाद कई व्यापारी मौके पर पहुंचे। बैंक का सीसी टीवी कैमरा नहीं चलने से लोग नाराज होकर बैंक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे।
कार्रवाई की बात कहकर पुलिस ने भीड़ को शांत कराया दिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।