{"_id":"58dbea954f1c1bfe0a640638","slug":"attack-on-students-leaving-school-exams-get-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की परीक्षा देकर निकल रहे छात्र पर हमला, भगदड़ मची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोर्ड की परीक्षा देकर निकल रहे छात्र पर हमला, भगदड़ मची
देवरिया
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर नकाबपोश तीन युवकों ने हमला बोल दिया। घटना बुधवार की सुबह गोरखपुर ओवरब्रिज के पास हुई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। विवाद की वजह तलाशने में पुलिस जुटी है।
वहीं रामपुर कारखाना के पोखरभिंडा में दो गुटों के बीच मारपीट में किसी ने किशोर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना के उमानगर निवासी अंशुमान सिंह आरबीटी स्कूल में इंटर का छात्र है। उनकी परीक्षा गोरखपुर ओवरब्रिज के पास एक इंटर कॉलेज में चल रही है।
बुधवार की सुबह परीक्षा देने गया था। साढ़े दस बजे के करीब घर लौट रहा था। कॉलेज गेट के बाहर निकलते ही तीन नकाबपोश युवक पहुंचे और उस पर हमला बोल दिया। मारपीट कर छात्र को घायल कर दिया। विवाद होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल छात्र को जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया। विवाद करने वाले मनबढ़ों ने किसी बात को लेकर युवक पर हमला किया है। इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। घायल छात्र हमला करने वालों की शिनाख्त में जुटा है।
विज्ञापन
थाने में परिजनों से तहरीर दे दी है। रामपुर कारखाना थाना के पोखरभिंडा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। नाराज लोगों ने एक किशोर पर हमला कर दिया। बुधवार को गांव में बच्चों के बीच खेलने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्ष एक-दूसरे को धमकी देते हुए आमने-सामने हो गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने आजम के ऊपर हमला बोल दिया। सीने के पास उसे गंभीर चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच हो रही है।