फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   At the meeting, "Pakistan anti song 'raised

बैठक में ‘पाक विरोधी गीत’ का मुद्दा उठाया

Fri, 09 Sep 2016 10:36 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 09 Sep 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
At the meeting, "Pakistan anti song 'raised
त्योहारों को लेकर कोतवाली में बुलाई गई पीस कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। त्योहारों को लेकर कोतवाली में बुलाई गई पीस कमेटी की बैठक में पाकिस्तान को लेकर बने गीत ‘कश्मीर तो होगा, पाकिस्तान नहीं होगा...’ का मुद्दा उछला।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख जिलाधिकारी को हस्तक्षेप करना पड़ा। एसपी मोहम्मद इमरान ने भी नफरत फैलाने वालों को कडे़ शब्दों में चेतावनी दी। वे बोले, कानून से खिलवाड़ करने का अधिकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन


दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली में शाम चार बजे पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। इसमें शहर के अमन पसंद लोगों को आमंत्रित किया गया था। बैठक में टूटी सड़कें, साफ-सफाई और बिजली को लेकर चर्चा हो ही रही थी कि इसी बीच अंजुमन इस्लामिया के सदर शकील अहमद ने साध्वी प्राची के गीत का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इन दिनों मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में एक विवादित कैसेट बजाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैसेट के कुछ अंशों जैसे ‘भगा दो इन पाकिस्तानियों को, मार दो इन गद्दारों को’ पर उन्हें आपत्ति है। मामला बढ़ता देख एसपी ने कहा कि लार में जो घटनाएं हुईं, उसे देखते हुए पुलिस सतर्क है।




कोई सूचना हो मुझे दें, जांच करवाऊंगा। इस बाबत जिलाधिकारी अनीता श्रीवास्तवने कहा कि अंजुमन इस्लामिया के सदर ने मामला उठाया था। मैंने उनसे कहा, जब आप पाकिस्तानी नहीं हो, तो फिर क्या आपत्ति है। बावजूद मामले को देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed