{"_id":"57700bae4f1c1bcb7379ab3c","slug":"apache-squad-manhandled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपाची दस्ते के साथ युवकोें ने की बदसलूकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपाची दस्ते के साथ युवकोें ने की बदसलूकी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 26 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी माई मंदिर के पास अपाची दस्ता के सिपाहियों के साथ युवकों ने बदसलूकी की। सिपाहियों ने एक युवक को पकड़ लिया और कोतवाली लाए। उसकी बाइक को सीज कर दिया गया है।
अपाची दस्ता के दो सिपाही अमेठी माई मंदिर के पास खड़े थे। उसी समय खोराराम की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आ रहे थे। अपाची दस्ता को देखकर वे सकपका गए। इस पर दस्ता में शामिल सिपाहियों को शक हुआ। तीनों को पकड़कर तलाशी ली गई तो उनके पास कुछ भी नहीं मिला। एक ने बताया कि पेट में बहुत दर्द है। इसलिए वे लोग अस्पताल जा रहे हैं। इतने में एक ने फोन कर रामनाथ देवरिया मोहल्ले के 10-12 युवकों को बुला लिया। युवकों ने पहुंचकर सिपाहियोें के साथ बदसलूकी की। इसके बाद सिपाही भी आक्रामक हो गए। इसके बाद युवक भागने लगे। सिपाहियों ने एक युवक और उसकी बाइक को पकड़ लिया। उसे कोतवाली लाया गया। सदर कोतवाल अनिल पांडेय ने बाइक को सीज कर दिया है। युवकों की तलाश की जा रही है।