{"_id":"5707fecd4f1c1b7870c812ab","slug":"ananya-want-to-play-in-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में खेलना चाहती हैं अनन्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओलंपिक में खेलना चाहती हैं अनन्या
deoria
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
अनन्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर के सरांव इंटर कॉलेज में अध्यापक राजेश राय की बेटी अनन्या राय ने एक बार फिर रुद्रपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वॉलीबॉल की सनसनी अनन्या का चयन इस बार जूनियर एशियन चैंपियनशिप वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता जुलाई में चीन में होगी।
सात अप्रैल को गुजरात के गांधी नगर में ट्रॉयल के दौरान अनन्या को भारतीय टीम में चुना गया। वह लखनऊ साई हॉस्टल की छात्रा है। अनन्या राय इससे पहले भी वॉलीबॉल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं ने शानदार प्रदर्शन कर अखिल भारतीय स्तर पर नाम कमा चुकी है। वॉलीबॉल में बेस्ट अटैकर का कई बार पुरस्कार जीत चुकी अनन्या यूपी से अकेली वॉलीबाल खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाने में सफलता पाई है।
जूनियर एशियन चैंपियनशिप की तैयारी के लिए भारतीय खिलाड़ियों का दो माह तक गांधीनगर में कैंप चलेगा। वॉलीबॉल की सनसनी अनन्या राय इससे पहले यूथ एशियन चैंपियनशिप थाईलैंड में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।
विज्ञापन
वह दस बार नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुकी हैं। हाल ही में अनन्या के नेतृत्व में अंर्तविश्वद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम चैंपियन बनी। इस प्रतियोगिता में अनन्या को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निरंतर नया मुकाम हासिल कर रहीं अनन्या राय ने अमर उजाला से मोबाइल पर बातचीत के दौरान कहा कि वह देश के लिए वॉलीबॉल में ओलंपिक खेलना चाहती है।
कड़ी मेहनत और लगन के बल पर वह हर मुकाम हासिल करेगी। अनन्या के राष्ट्रीय टीम में चुने जाने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव यादव, ओपी गुप्ता, प्रदीप यादव, अंकित मणि, विनोद विश्वकर्मा, विजय, शिवानंद आदि ने बधाई दी।