फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Aman was the killing of a relationship!

प्रेम संबंध के चलते हुई अमन की हत्या!

Thu, 30 Jun 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 30 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Aman was the killing of a relationship!
प्रेम संबंध के चलते हुई अमन की हत्या! - फोटो : Demo pic
नवापार गांव निवासी जितेंद्र सिंह के एकलौते पुत्र अमन प्रताप सिंह के मामले में परिवार वालों को अंदेशा है कि गोरखपुर शहर के सिंघड़िया क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती ही हत्या की वजह है। अमन से लड़की की दोस्ती उस समय हुई जब वह रूस्तमपुर में कोचिंग कर रहा था। तभी से दोनों का एक दूसरे से गहरा लगाव हो गया। जिस बात को लेकर लड़की के घरवालों ने पिछले वर्ष अप्रैल में अमन को अपने पास बंधक बनाकर पिटाई की थी। दोनों के अक्सर मिलने को लेकर लड़की के घर वाले अमन पर काफी खफा थे।
विज्ञापन


पिता ने बेटे के मौत की वजह पर पुलिस को  जो भी कुछ बताया है वह लड़की की दोस्ती ही है। वहीं अमन की हुई हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिल गए हैं। पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया है। तहरीर न मिलने के चलते घटना के तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। गुरुवार की सुबह नगर के सरयू तट पर उसका दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


अमन प्रताप सिंह(25) की सोमवार की रात गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र, रहिमाबाद फोर लेन के किनारे हत्या कर फेंका गया शव अज्ञात पाया गया। शरीर पर मिले पहचान व अखबार में छपी खबर के आधार पर पहुंचे रिश्तेदारों ने उसकी पहचान कर ली और घरवालों को जानकारी दी। बुधवार की शाम परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। देर रात शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। अमन ने बीटेक की पढ़ाई पूरी कर ली थी और नौकरी की तलाश में था। इधर राजस्थान में रह रहे पिता जितेंद्र सिंह को फोन से घटना की जानकारी दी गई तो तत्काल गांव चल पड़े, वे पेशे से अधिवक्ता हैं। गुरूवार को बेटे को मुखागिभन देते समय उनके हाथ कांप उठे। चेहरे पर बेटे को खोने का दुख एक पहाड़ की तरह झलकर रहा था। मां एवं बहनों के चिल्लाने से दरवाजे पर लोग अपने आप को रोक नहीं पा रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed