{"_id":"584301744f1c1b8476de559d","slug":"after-the-commotion-of-maternal-death-in-the-nursing-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर के नर्सिंगहोम में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुद्रपुर के नर्सिंगहोम में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा
देवरिया
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद रुद्रपुर कोतवाली में जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नगर के एक नर्सिंग होम में 11 दिन से भर्ती प्रसूता की मौत पर परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। महिला का पति शव लेकर थाने पहुंच गया। उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने नर्सिंग होम के संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। कैथवलिया गांव के अजय साहनी की 30 वर्षीय पत्नी रेखा साहनी 11 दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती हुईं। अस्पताल में उसने मेल बेबी को जन्म दिया।
बच्चा स्वस्थ है। रेखा को प्रसव के बाद कुछ दिक्कत रही। अस्पताल में उसका 11 दिन तक इलाज चलता रहा। शनिवार दोपहर प्रसूता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसके पेट में सूजन बढ़ने लगी। नर्सिंग होम के डॉक्टर उसे बेहतर इलाज के लिए स्वयं लेकर देवरिया जा रहे थे।
इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति अजय साहनी ने बताया कि पत्नी की हालत पहले दिन से बिगड़ती गई। उसने डॉक्टर से डिस्चार्ज करने को कई बार कही लेकिन डॉक्टर मरीज को भर्ती कर स्वयं इलाज कराते रहे। डॉक्टर की लापरवाही से उसकी जान चली गई। महिला को 11 दिन के बेटे के अलावा दो बेटियां हैं। पुलिस ने अजय की तहरीर पर नर्सिंग होम के डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। कोतवाल बीबी सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई होगी।