{"_id":"5c2a6c27bdec2257071f6a36","slug":"after-reaching-force-atiique-became-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल पहुंची फोर्स तो बढ़ गई माफिया की धड़कन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल पहुंची फोर्स तो बढ़ गई माफिया की धड़कन
Tue, 01 Jan 2019 12:51 AM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल पहुंची पीएसी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अपने भय और रसूख से दूसरों के दिलों की धड़कन बढ़ाने वाले बाहुबली अतीक की बैरक में रविवार रात भारी फोर्स के साथ जब डीएम-एसपी पहुंचे तो उसकी धड़कनें बढ़ गईं। आनन-फानन में चिकित्सक को बुलाकर उसका चेकअप कराया गया। जांच में बीपी 70 से 190 के बीच पाया गया। शुगर भी बढ़ा हुआ था। करीब एक घंटे तक चिकित्सक अतीक के पास जमे रहे। उधर, जेल के अंदर भी जांच को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा।
जेल में छापेमारी के दौरान जिस समय डीएम और एसपी अतीक से पूछताछ कर रहे थे, उसी समय अचानक उसकी धड़कन बढ़ गई। हालत गंभीर होते देख अफसर भी सकते में आ गए। आनन-फानन में सीएमएस डॉ.छोटेलाल, एसएस द्विवेदी, डॉ.डीके सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डॉ.केसी राय को बुलाया गया। उन्होंने जांच में अतीक का बीपी सामान्य से ज्यादा 170/90 और शुगर बढ़ा हुआ पाया। सुरक्षा के लिहाज से उसका ईसीजी भी कराया गया। करीब 12 बजे रात तक डॉक्टरों की टीम जेल के अंदर जमी रही। इस बाबत जेल अधीक्षक डीके पांडेय ने बताया कि अतीक की तबीयत बिगड़ी थी। डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया। अब हालत ठीक है।
---
इनसेट
बाहुबली की बैरक में मिला काजू, बादाम का ढेर
देवरिया। बाहुबली अतीक की सात नंबर बैरक में काजू, किशमिश, अखरोट, छुहारा, बिस्किट और फल जरूरत से अधिक मात्रा में रखे मिले। डीएम के पूछने पर जेल अधीक्षक ने बताया कि दो लोग मिलने के लिए इनको लेकर आए थे। डीएम ने जेल अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई और सामग्री को बैरक से बाहर निकलवाया।