फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   administration preparing cancelation of licency rifle

लाइसेंसी असलहों के निरस्तीकरण की तैयारी में जुटा प्रशासन

Sun, 08 Jan 2017 11:45 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
देवरिया/ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
administration preparing cancelation of licency rifle
मदनपुर थाने में जले हुए असलहों की जांच हुई। - फोटो : अमर उजाला
मदनपुर थाना जलाने के दौरान उपद्रवियों ने जमकर फायरिंग भी की। पुलिस के लूटे असलहों और लाइसेंसी बंदूकों से फायरिंग कर उन्होंने थाना परिसर को दो घंटे तक अपने कब्जे में रखा। अब पुलिस कस्बे के लाइसेंसी असलहों के निरस्तीकरण की तैयारी में जुटा है। पुलिस और प्रशासन ने रविवार को लाइसेंसी असलहों का रिकॉर्ड खंगाला।
विज्ञापन

मदनपुर कस्बे में अब तक 119 लोगों ने असलहा रखने की लाइसेंस बनवा रखी है। इनमें से वर्तमान समय में छह लोगों ने थाने में असलहा जमा कर रखा है। चार जनवरी को मदनपुर थाना फूंकने के दौरान कई युवक असलहा लेकर थाने में घुसे थे। बोतलों में पेट्रोल लेकर थाना जलाने के बाद उन्होंने जमकर फायरिंग की। इस दौरान कुछ उन्मादी युवक थाने का मालखाना तोड़ कर बंदूकें निकाल लिए। उन्होंने पुलिस की बंदूकों से फायरिंग की। मालखाने से गायब असलहे और गोलियों की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

कुछ उपद्रवी युवकों ने थाने से लूटी हुई बंदूकों के साथ फोटो भी वायरल की थी। पुलिस बंदूक के साथ फोटो में दिखने वाले युवकों को अब तक नहीं गिरफ्तार कर पाई है। कुछ लोगों ने बंदूक लिए युवक को एक पार्टी का नेता बताया। इससे पहले भी मदनपुर में दो गुटों में बटे लोग असलहा लेकर प्रदर्शन कर चुके है। इस बार थाना में आगजनी और लूट के बाद पुलिस कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। वह लाइसेंसी असलहों को निरस्त कराने की तैयारी में लग गई है। इस बाबत सीओ एनके सिंह ने कहा कि कस्बे के लाइसेंसी असलहों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। लाइसेंसधारकों को नोटिस भेजने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed