आरोपी प्रधानाचार्य ने कोर्ट में समर्पण किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से छेड़खानी के आरोपी प्रधानाचार्य ने आखिरकार कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे 14 दिन के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलित लोगों ने 12 नवंबर को बाजार बंद कराने की चेतावनी दी थी। ऐसे में प्रधानाचार्य के समर्पण से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
नगर के विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अरविंद त्रिपाठी पर तीन नवंबर को उनके ही विद्यालय की कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया था।
इस मामले में कार्रवाई न होने पर लोगों ने सड़क जाम कर थाने का घेराव किया था। लोगों के बढ़ते दवाब को देखते हुए पुलिस को आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज करना पड़ा।
पुलिस ने छेड़खानी का विरोध करने वाले लोगों पर भी सड़क जाम करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी और लोगों पर दर्ज केस वापस करने की मांग को लेकर पीड़ित छात्रा के परिवार के लोगों के साथ क्षेत्रीय लोग अनशन पर बैठे थे।
सीओ के आश्वासन पर सोमवार को दो दिन के अनशन स्थगित हो गया। घटना के बाद से आरोपी प्रधानाचार्य फरार चल रहा था।
पुलिस के बढ़ते दवाब को देखते हुए प्रधानाचार्य मंगलवार को अपर जिला जज विनोद कुमार के कोर्ट में समर्पण कर दिया । कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष परमा शंकर यादव ने बताया आरोपी प्रधानाचार्य ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।