फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accountant attorney in abuse case

लेखपाल से दुर्व्यवहार में वकील पर केस

Thu, 28 Jul 2016 10:37 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 28 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Accountant attorney in abuse case
भाटपाररानी में लेखपालों की बैठक को जिलाध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। महिला लेखपाल से दुर्व्यवहार के मामले ने तूूल पकड़ लिया है। लेखपाल संघ के दबाव बनाने पर थानाध्यक्ष ने गुरुवार को महिला लेखपाल की तहरीर पर वकील के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी वकील ने भी महिला लेखपाल सहित तीन लेखपालों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। भाटपाररानी तहसील के वकील राणा सिंह बुधवार को नई तैनाती को आई एक महिला लेखपाल से दुर्व्यवहार कर दिया था।
विज्ञापन


जिस पर लेखपाल आक्रोशित हो गये थे। महिला लेखपाल ने घटना के दिन ही वकील के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी थी। पुलिस ने गुरुवार को वकील पर छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया और तहसील पहुंच कर महिला लेखपाल का बयान दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील राणा सिंह ने भी महिला लेखपाल सहित तीन पर अभद्र भाषा बोलने तथा जान माल की घुड़की देने का आरोप लगाते हुये नामजद तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष गजेन्द्र राय नें बताया कि वकील पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वकील ने भी महिला सहित तीन लेखपालों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गयी है। उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद ही आगे की कार्र्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed