फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

Fri, 03 May 2019 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

तरकुलवा के नहर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
एक अन्य घटना में कार की चपेट में आने से युवक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। बाजार से घर लौट रहे साइकिल सवार युवक की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना तरकुलवा थाना क्षेत्र के नहर पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एक अन्य हादसे में पैदल युवक कार की चपेट में आने से जख्मी हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

थाना क्षेत्र के देउरवा गांव निवासी श्रीकांत का पुत्र बालेश्वर यादव (25) महुआपाटन से बाजार कर बुधवार की रात साइकिल से घर लौट रहा था। नहर पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार की बालेश्वर की साइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में बालेश्वर को गंभीर चोर्टें आइं। बेहोशी की हालत में उसे आसपास के लोगों कसया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दूसरी घटना में बालपुर श्रीनगर निवासी उमेश विश्वकर्मा (35) को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। घायलावस्था में उसे स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि तहरीर के आधार पर दोनों मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed