{"_id":"5cc9d86abdec220772688bdd","slug":"91556732010-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक पीने से किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कीटनाशक पीने से किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भाइयों से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाइयों से मामूली विवाद के बाद एक किशोरी ने कीटनाशक पी लिया। मामला रामपुर कारखाना के पचफेरा गांव का है। परिवारवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसने दम तोड़ दिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हंसनाथ की बेटी कुसुम 15 और दो भाइयों में किसी बात को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। विवाद के बाद कुसुम कमरे में चली गई और घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगडने पर परिवारवाले उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
---
संदिग्ध हाल में युवक की मौत
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोहनीपार गांव में बुधवार की शाम संदिग्ध हाल में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सोहनीपार गांव निवासी सुमंत 32 पुत्र राजकिशोर गुप्त की बुधवार को घर में संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। परिवारवाले उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां सुमंत के जीवित होने की बात कह परिवारवाले चिकित्सकों पर उपचार का दबाव बनाते रहे। अंत में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमंत जनरल स्टोर की दुकान चलाकर परिवार की जीविका चलाता था। सुमंत की मौत से पत्नी सुनैना और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह परिवार का इकलौता बेटा था।
---
जिले में चालू होगा टेली मेडिसीन ओपीडी
देवरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गंभीर बीमारियों का परामर्श व इलाज होगा। यह जानकारी पूर्वांचल प्रभारी शुभम शर्मा उर्फ आसू ने दी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा जिले के लार, बरहज, बनकटा, परसिया चंदौर, बतरौली, पिपरा दौलाकदम, गौरीबाजार, रुद्रपुर, तरकुलवा, भटनी सहित 10 सीएचसी पर जल्द उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है।