फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   संदिग्ध हाल में युवक की मौत

संदिग्ध हाल में युवक की मौत

Tue, 12 Mar 2019 10:58 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Tue, 12 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में युवक की मौत
त्रिलोकपुर क्षेत्र के रोहाव बुजुर्ग गांव में घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रोहाव बुजुर्ग गांव के पास नहर के किनारे एक युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त क्षेत्र के ही गोपिया गांव के मोहित (25) के रूप में की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोपिया गांव निवासी मोहित (25) पुत्र ज्ञानदास गांव के ही छोटकन निषाद के साथ सोमवार दोपहर बिस्कोहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि देर रात घर नहीं लौटा। इस बीच पुलिस को रोहाव बुजुर्ग गांव के पास एक लाश मिली। शव की शिनाख्त मोहित के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहित के पिता ज्ञानदास ने उसके साथ गए युवक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे में मौत की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिले तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच करते सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सड़क हादसे में तीन जख्मी
सिद्धार्थनगर। अलग- अलग थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात हादसे में कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के पिपरा लाल गांव निवासी रामदीन (35) जख्मी हो गए। एक अन्य घटना में जोगिया कोतवाली क्षेत्र केवटलिया गांव निवासी रबिस (34) जख्मी हो गए। इसी तरह मोहाना क्षेत्र के बिहरी गांव निवासी 20 वर्षीय राधाकृष्ण जख्मी हो गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत में सुधार है। हादसा कहां हुआ। इस बारे में जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed