फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गुठनी के कोहरवलिया में भीषण डकैती

गुठनी के कोहरवलिया में भीषण डकैती

Fri, 04 Jan 2019 10:47 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
गुठनी के कोहरवलिया में भीषण डकैती
बिहार के कोहरवलिया में डकैती के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लार। बिहार में गुठनी के कोहरवलिया गांव के कोटेदार के घर गुरुवार रात डकैतों ने जमकर उत्पात मचाया। गृहस्वामी को बंधक बना महिलाओं की पिटाई कर जेवर और नकदी लूट ली। ग्रामीणों के पहुंचने पर गोली चलाते हुए भाग निकले। डकैतों की गोलीबारी में तीन ग्रामीण घायल हो गए और सरिया से मारने से घर की महिला समेत चार गंभीर हैं। गोलीबारी में घायल युवकों का इलाज सदर अस्पताल सीवान में चल रहा है।
विज्ञापन

कोहरवलिया गांव के पूर्वी किनारे नहर के पास बने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार रामसकल नाथ तिवारी के घर गुरुवार रात करीब 10 बजे करीब 24 डकैतों ने धावा बोल दिया। घर के बाहर बरामदे में सोए गृहस्वामी को हथियार के बल पर बंधक बनाया और थानाध्यक्ष बनकर घर में घुस गए। महिलाओं से मारपीट करते हुए जेवर उतरवा लिए। करीब एक घंटे तक चले उत्पात में घर की महिलाएं भी घायल हुईं। इसमें कुंती देवी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। करीब सात से 10 लाख तक के जेवर और नकदी की लूट की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद एएसपी कांतेश मिश्र गुठनी, मैरवा व दरौली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। एएसपी के नेतृत्व में गुठनी के ओदिखोर और दरौली के टड़वा में छापेमारी कर डेढ़ दर्जन नटों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed